Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Assam में गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा

नई दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के करीमगंज में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने करीमगंज में अपनी एक चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि, आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो वीर लचित बोरफुकन से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस तक, हर देशवासी, अपने राष्ट्र निर्माताओं को नमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि, ये सुखद संयोग ही है कि आज असम में अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ में बराक वैली से कर रहा हूं। तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं। इन वर्षों में भाजपा आपके बीच रहकर आपकी आवाज बनती रही है। पीएम मोदी ने कहा कि, आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। आज असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

रैली की शुरुआत में अपनी बात रखते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक, हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “कांग्रेस ने असम को हर प्रकार से divided रखा, भाजपा ने असम को हर प्रकार से Connect करने का प्रयास किया। बराक-ब्रह्मपुत्र, पहाड़-भैयाम- हर क्षेत्र का एक समान विकास। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास- यही भाजपा का विकास मंत्र है।”

उन्होंने कहा कि, यहां जो Tea Garden में काम करने वाले साथी हैं, उनके विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है। असम की भाजपा सरकार ने लाखों भूमिहीन साथियों को पट्टे दिए हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए नए स्कूल खोले हैं और ये काम लगातार चल रहा है। चाय बगान में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं को हजारों रुपए की मदद दी जा रही है, ताकि वो खुद की और बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें। हाल में केंद्र सरकार ने बजट में चाय बगान में काम करने वाले साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, बराक वैली में मछली पालन की अनेक संभावनाएं हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार मछली पालन से जुड़े कारोबार को बहुत प्रोत्साहन दे रही है। इसलिए केंद्र में अलग से मत्स्य मंत्रालय बनाया है। वहीं उन्होंने कहा कि, आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।

पीएम मोदी ने कहा-

यहां असम में देखिए, कांग्रेस किसके भरोसे मैदान में है? जिन लोगों की राजनीति से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता दशकों से लड़ रहे हैं, जूझ़ रहे हैं, आज कांग्रेस का हाथ उसी ताला-चाबी को लेकर घूम रहा है।

यहां असम में भी धोखे और भ्रम का एक वीडियो मैंने देखा है। आपने भी जरूर देखा होगा। इस वीडियो में यहां के कांग्रेस के नेता आपस में मंच पर ही, झूठ का घोषणापत्र बना रहे हैं। घोषणापत्र बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

भाजपा की सरकार के लिए हमेशा देशहित सर्वोपरि रहा है, देश का विकास सर्वोपरि रहा है। दशकों से नॉर्थईस्ट को जिस तरह विकास में नजरअंदाज किया गया, भाजपा सरकारें, उसे मिलकर सुधार रही हैं। हम नॉर्थईस्ट को देश के विकास का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं।

इस बार का आपका वोट, असम के लोकल टेलेंट को, लोकल आर्ट को, लोकल सामान के प्रति वोकल होने के लिए है। इस बार आपका वोट असम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है।