Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कौशाम्बी में ज़हरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, चार की हालत नाजुक, प्रयागराज रेफर

कौशाम्बी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव की है।जहरीली शराब से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें मुन्ना सिंह (40) पुत्र देवनाथ सिंह, सीताराम (50) पुत्र शिवपाल शामिल है। इसके अलावा सत्यम सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह (35) पुत्र कंचन सिंह, छोटू सिंह (35) पुत्र राम नरेश, बब्ली सिंह (35) पुत्र अम्बोल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कौशाम्बी से सटे चित्रकूट जिले में भी दो लोगों की जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सभी ने कल रात में राजापुर में एक दुकान से शराब खरीदकर पी थी।

कौशाम्बी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव की है।

जहरीली शराब से जिन लोगों की मौत हुई है उनमें मुन्ना सिंह (40) पुत्र देवनाथ सिंह, सीताराम (50) पुत्र शिवपाल शामिल है। इसके अलावा सत्यम सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह (35) पुत्र कंचन सिंह, छोटू सिंह (35) पुत्र राम नरेश, बब्ली सिंह (35) पुत्र अम्बोल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कौशाम्बी से सटे चित्रकूट जिले में भी दो लोगों की जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सभी ने कल रात में राजापुर में एक दुकान से शराब खरीदकर पी थी।

You may have missed