Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर प्रियंका गांधी शुरू करेंगी पूर्वांचल का दौरा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंचायत चुनाव से पहले पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रियंका पूर्वांचल के सभी जिलों का दौरा करेंगी। पार्टी की ओर से अगले महीने में प्रियंका के दौरै का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। वहीं किसानों से भी सीधा संवाद होगा।कांग्रेस के लिए पंचायत चुनाव-2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास है। पार्टी हर सीट से प्रत्याशी उतार रही है और पूरे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव के जरिये पार्टी की तैयारियों को परखने के लिए खुद मैदान में उतर रही हैं।कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी ने जनवरी में संगठन सृजन अभियान भी चलाया और हर न्याय पंचायत से 11 लोगों को जोड़ा भी।  ब्लॉक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी गोरखपुर में आयोजित किया गया और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया।गांव-गांव लोगों को कांग्रेस के पक्ष में करना लक्ष्य
जिलों व ब्लॉक स्तर पर भी कई तरह की गतिविधियां चल रही हैं। पार्टी ने रणनीति तय की है कि गांव-गांव सरकार की गलत नीतियों के बारे में माहौल बनाना है और कांग्रेस के पक्ष में जनता को करना है। बीते दिनों पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पश्चिमी यूपी में कई किसान महापंचायते कर सरकार को कृषि कानूनों पर घेरा था।ऐसे में पूर्वांचल में प्रियंका गांधी का किसानों से संवाद पार्टी के लिए संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का अभाव है। जिला व शहर कमेटियों में नये युवा चेहरों को लाया गया है। ऐसे में कई पुराने कार्यकर्ता नाराज भी हैं। नये अध्यक्षों की सभी में पैठ नहीं है। पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि अगले महीने कांग्रेस महासचिव के पूर्वांचल दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंचायत चुनाव से पहले पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का आशीर्वाद लेकर प्रियंका पूर्वांचल के सभी जिलों का दौरा करेंगी। पार्टी की ओर से अगले महीने में प्रियंका के दौरै का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। वहीं किसानों से भी सीधा संवाद होगा।

कांग्रेस के लिए पंचायत चुनाव-2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास है। पार्टी हर सीट से प्रत्याशी उतार रही है और पूरे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी है लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है। ऐसे में प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव के जरिये पार्टी की तैयारियों को परखने के लिए खुद मैदान में उतर रही हैं।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी ने जनवरी में संगठन सृजन अभियान भी चलाया और हर न्याय पंचायत से 11 लोगों को जोड़ा भी।  ब्लॉक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी गोरखपुर में आयोजित किया गया और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया।
गांव-गांव लोगों को कांग्रेस के पक्ष में करना लक्ष्य