Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

5 साल से दुलहन खोज रहा था 30 इंच का दूल्‍हा, अब लग गई रिश्‍तों की लाइन

अजीम ने 5वीं क्‍लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वह फिलहाल एक कॉस्‍मेटिक स्‍टोर में काम करते हैं। उन्‍हें लगता है कि एक उपयुक्‍त जीवनसाथी की तलाश में उनका कद रुकावट बन रहा है। महज 30 इंच का होने की वजह से सामान्‍य कद की लड़कियों के रिश्‍ते उनके पास नहीं आ रहे हैं। अजीम पिछले पांच साल से अपने लिए लड़की खेाज रहे हैं। साल 2019 में वह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले थे और उनसे अपने लिए लड़की तलाशने में मदद मांगी थी। इतना ही नहीं वह तो पुलिस के पास जाकर भी अपने लिए योग्‍य लड़की खोजने की गुजारिश कर चुके हैं। गाजियाबाद से आया रिश्‍तालेकिन इस महीने उनके पास गाजियाबाद की रेहाना अंसारी (25) का रिश्‍ता आया है। रेहाना का कदम भी अजीम के जितना ही है। वह कहती हैं, ‘अजीम से शादी करके खुश रहूंगी। मैं घर के कामकाज में उनकी मदद कर सकती हूं।’ रेहाना ने भी तीसरी क्‍लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। रेहाना का परिवार भी है खुशरेहाना के पिता मोहम्‍मद इकबाल कहते हैं, ‘अजीम भी परेशान हैं और हम भी। अगर यह निकाह हो जाता है तो दोनों परिवारों को बहुत खुशी होगी। मेरे दोस्‍त रिश्‍ते के सिलसिले में मंसूरी परिवार से मिले हैं। उम्‍मीद है कि वे शादी के लिए राजी हो जाएंगे।’ सोशल मीडिया पर लड़की ने किया प्रपोजअजीम के पास एक और र‍िश्‍ता आया है। यह लड़की दिल्‍ली की रहने वाली है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कह रही है, ‘मैं अजीम मंसूरी से शादी करना चाहती हूं। हम दोनों अकेले हैं। मैं दिल्‍ली में रहती हूं, मैंने अजीम का एक वीडियो देखा था।’ बस समस्‍या इतनी सी है कि इस लड़की के नाम, पते की जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन अजीम को उम्‍मीद है कि वह जल्‍द मिल जाएगी। अजीम के रिश्‍तेदार आसिफ मंसूरी का कहना है कि अब अजीम के लिए मुरादाबाद, हापुड़ और सहारनपुर से भी रिश्‍ते आ रहे हैं। अजीम को भी उम्‍मीद है कि जल्‍द उनका रिश्‍ता तय हो जाएगा।