Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पड़ोसियों से झगड़े में युवक पर ईंट से हमला, मौत 

पूरामुफ्ती के बेगमपुर में रहने वाले रवि पासी(35) की पड़ोसियों से झगड़े में हुए हमले में मौ हो गई। शराब के नशे में उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेगमपुर निवासी रवि पुत्र रामसुख मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात शराब पीकर घर आने के बाद वह परिजनों से झगडने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। जिस पर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। नशे में धुत रवि ने भला बुरा कहा तो पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया।इसी दौरान उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी विश्राम, उसके दो बेटे और भतीजे पर गैरइरादतन हत्या के आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफफ्तार कर लिया गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।

पूरामुफ्ती के बेगमपुर में रहने वाले रवि पासी(35) की पड़ोसियों से झगड़े में हुए हमले में मौ हो गई। शराब के नशे में उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेगमपुर निवासी रवि पुत्र रामसुख मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात शराब पीकर घर आने के बाद वह परिजनों से झगडने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। जिस पर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। नशे में धुत रवि ने भला बुरा कहा तो पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया।

इसी दौरान उस पर ईंट से हमला किया गया जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी विश्राम, उसके दो बेटे और भतीजे पर गैरइरादतन हत्या के आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफफ्तार कर लिया गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।