Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ताउते की तबाही के बाद अब नए चक्रवात यास का मंडरा रहा खतरा,बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने के आसार

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते ने देश के पश्चिमी तटों पर जमकर कहर बरपाया है। ताउते की तबाही अभी थमी नहीं कि अब नए चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने यास के संबंध में पूर्वानुमान जारी करते हुए चेताया है। उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में 25 मई से पड़ सकता है। इस संबंध में मौसम विज्ञानी रायपुर एचपी चंद्रा ने कहा है कि एक निम्न दाब का क्षेत्र  उत्तर अंडमान सागर और उससे लगा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 मई को बनने की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होकर 24 मई को एक चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

इसकी उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर 26 मई की सुबह पहुंचने की संभावना है। चक्रवात का नाम ओमान की ओर से दिया गया यास रहेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में होने की संभावना नहीं है। इधर भारतीय मौसम विभाग के मुताहिक यास उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश तेज होने की संभावना है।