Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बलिया: गायों के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने कहा – भूखी प्यासी गायें आए दिन करती हैं हमला

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मंगलवार को गायों ने समूह में एक व्यक्ति पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना बैरिया क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावा पंचायत के बड़का सुफल टोला की है। चांददीयर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत आठ पुरवों में था। सरयू नदी ने 2013 -14 में कटान कर तीन पुरवों का अस्तित्व मिटा दिया। इसमें एक पुरवा नौका टोला हुआ करता था। उसी पुरवे में संत सियाराम दास का मठ भी था। संत ने मठ में दर्जनों गायें पाल रखी थीं। कटान के करीब दो वर्ष बाद संत सियाराम दास का भी देहावसान हो गया और उनकी गायें बिना मालिक के लावारिस होकर दियारे में यहां वहां रहने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि भूखी प्यासी ये गायें आए दिन किसानों या पशुपालकों पर हमला कर देती हैं। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
मंगलवार सुबह गायें गांव से सटे दुर्गा मंदिर पर बैठी थी और बड़का सुफल टोला निवासी किशोर बिंद (47) घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। वह गायों के सामने से गुजरा तभी गायों ने सामूहिक हमला कर दिया और किशोर बिंद को मार कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने गायों को हांक कर किशोर बिंद को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन पटेल ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।तीन बेटियों की करनी थी शादी
मृत किशोर बिंद को आठ पुत्रियां हैं। मजदूरी करके वह पांच बेटियों की शादी कर चुका था, अभी तीन की शादी करनी थी। मृत किशोर बिंद की पत्नी श्यामसुंदरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मंगलवार को गायों ने समूह में एक व्यक्ति पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना बैरिया क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावा पंचायत के बड़का सुफल टोला की है। चांददीयर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत आठ पुरवों में था। सरयू नदी ने 2013 -14 में कटान कर तीन पुरवों का अस्तित्व मिटा दिया। इसमें एक पुरवा नौका टोला हुआ करता था। उसी पुरवे में संत सियाराम दास का मठ भी था। संत ने मठ में दर्जनों गायें पाल रखी थीं। कटान के करीब दो वर्ष बाद संत सियाराम दास का भी देहावसान हो गया और उनकी गायें बिना मालिक के लावारिस होकर दियारे में यहां वहां रहने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि भूखी प्यासी ये गायें आए दिन किसानों या पशुपालकों पर हमला कर देती हैं। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।