Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोविड-19 काल में नायक बना अधिकारी, महामारी के शिकार शवों का कर रहे हैं अंतिम संस्कार

प्रयागराजकोविड-19 महामारी के समय अपने तो अपने पराये भी साथ छोड़ देते थे। ऐसे में प्रयागराज नगर निगम के एक अधिकारी उन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। प्रयागराज नगर निगम जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह फाफामऊ घाट पर दफन कई शवों को खुद ही अंतिम संस्कार कर रहे हैं। फाफामऊ श्मशान घाट पर दफन किए गए शव जलस्तर बढ़ने की वजह से नदियों में उतराने लगे हैं। इन सभी शवों को नगर निगम के जोनल अधिकारी बाहर निकालकर बकायदा हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जिन शवों को कोई छूना नहीं चाहता है, उन शवों का यह अधिकारी अंतिम संस्कार कर रहा है।4 जून से शुरू किया अंतिम संस्कारजौनपुर के रहने वाले नीरज कुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम में फाफामऊ जोन श्मशान घाट इंचार्ज बनाया गया।

नीरज 4 जून से शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। नीरज कुमार सिंह कहते हैं कि श्मशान घाट पर दो प्रकार के अंतिम संस्कार हमने किए हैं, जिनमें पहले उन शवों का अंतिम संस्कार किया, जो ऐंबुलेंस में हॉस्पिटल से सीधे फाफामऊ घाट आते थे और उनके आगे पीछे कोई नहीं होता था। नीरज सिंह कहते हैं कि संक्रमण से किसी मरने वाले मरीज का साथ अपने ही छोड़ देते थे और डेड बॉडी अकेले ऐंबुलेंस वाला लेकर आता था। जिनको मैं उतार कर खुद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करता था। उसके बाद दूसरा अंतिम संस्कार अब कर रहे हैं। फाफामऊ घाट पर दफन किए गए शव गंगा के जलस्तर बढ़ने की वजह से उतराने लगे हैं। उन सभी शवों को निकाल कर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार करते हैं।हमीरपुर में अवैध खनन और भंडारण में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर 1.64 करोड़ रुपये का जुर्मानाबचपन से ही लोगों की करते थे मददनीरज कुमार सिंह बचपन से ही काफी मिलनसार और दूसरों की सहायता करने वाले शख्स हैं। इसी भावना के साथ प्रयागराज के फाफामऊ श्मशान घाट पर भी काम इन्होंने शुरू किया। बड़ी बात फाफामऊ घाट को लेकर सबसे ज्यादा शोर मचा और इस शोर में सबसे अच्छा काम नीरज सिंह ने शवों के अंतिम संस्कार करके दिखाया है। नगर निगम नगर आयुक्त ने जब से नीरज को कमान सौंपी है, तब से उन्होंने कभी 40 तो कभी 39 लोगों को बकायदा कंधा देने के साथ अंतिम संस्कार किया। अब तक इन्होंने 160 से ऊपर लोगों का अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर चुके हैं।