Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नोएडा में टीके की कमी से आधी हुई रफ्तार

नोएडा टीके की कमी की वह से गौतमबुद्धनगर जिले में टीकाकरण की रफ्तार आधी हो गई है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी जिले में मात्र 38 केंद्रों पर यह टीकाकरण किया जाएगा। केवल वही लोग यहां टीका लगवा सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने इसकी घोषणा की। बताया गया है अगला आदेश होने तक केवल स्लॉट बुकिंग वाले लोगों को ही वैक्सीन लगेगी। पहले 70 से 80 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था।बता दें कि एक जुलाई से जिले में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाने की घोषणा की गई थी। नोएडा ग्रेनो में 200 सेंटरों पर वैक्सीन लगाने के दावे किए जा रहे थे। अब वैक्सीन की कमी की वजह से पहले से संचालित करीब 70-80 सेंटरों की संख्या सिमटकर मात्र 38 कर दी गई है। मंगलवार और बुधवार दो दिन तक जिले में टीकाकरण अभियान बंद रहने के बाद गुरुवार को जिन 38 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई है। इन्हीं 38 केंद्रों पर आज भी लगेगी। केवल स्लॉट बुकिंग वाले लोगों को ही वैक्सीन लगी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 10 हजार 500 डोज थीं। इनमें 6789 डोज गुरुवार को लग गई है। इनमें की बाकी बची हुई डोज और गुरुवार को मिली 6 हजार डोज, अब इतना ही स्टॉक स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में है। संभावना है कि अगले 8-10 दिन तक आधी रफ्तार से ही वैक्सीनेश अभियान चलेगा।