Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान जमकर हंगामा, SP समर्थित सदस्य को रोके जाने से भड़के कार्यकर्ता

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्रसोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। सपाइयों ने पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये से आक्रोशित होकर कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल उस समय शुरू हुआ जब नगवा के सदस्य विग्यन भारती को पुलिस ने कलक्ट्रेट गेट पर रोक दिया। इससे एसपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद सदस्य को छोड़ दिया। वहीं, सपाई लगातार कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा करते रहे।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने से पुलिस ने रोकानगवा से जिला पंचायत सदस्य विग्यन भारती के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही उसके परिजनों ने दी थी। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को घर से बुलवाया और उनके अनापत्ति होने के बाद ही सदस्य को वोट देने के लिए रवाना किया।UP Zila Panchayat Adhyaksh Result: 75 में से 65 जिलों में बीजेपी का परचम, सपा को सिर्फ 6 सीटें, 4 निर्दलीयों के खाते मेंपुलिस-प्रशासन पर पक्षपात का आरोपकलक्ट्रेट गेट पर दर्जनों की संख्या में सपाई एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में कलेक्ट्रेट के गेट पर अराजकता जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में किसी तरह पुलिस ने स्थिति संभाली। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।