Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बनारस से प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी आगाज के बाद कांग्रेस को मजबूत करने लखनऊ पहुंची प्रियंका

‘काशी के सभी लोगन के प्रणाम…हम सभी लोग के दुख हरे वाले भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरणों में शीश झुकावत हई। लंबे अरसे बाद आप सब लोगन से सीधा मुलाकात का अवसर मिलल हौ।’ गुरुवार को बनारस में भोजपुरी बोलते हुए लोगों से मुखातिब होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनावों का बिगुल फूंक दिया। गुरुवार को बनारस में हुई प्रधानमंत्री की यात्रा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की रैलियों की पहली कड़ी के तौर पर देखी जा रही है। सिर्फ मोदी ही नहीं चुनावी साल में उत्तर प्रदेश से बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी भी शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए ही सही लेकिन जनता से सीधे रूबरू होने के लिए आ गईं हैं। वहीं भाजपा ने तय किया है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का आना-जाना लगा रहे। इसके लिए पूरी रूपरेखा भी तय कर दी गई है।

भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंका
हमेशा की तरह चुनावी राज्यों में सबसे पहले रैली/कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी आगाज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहाने चुनावी आगाज का सबसे पहले बिगुल बजाया। कहने को तो बनारस में 1500 करोड़ की परियोजनाओं को जनता के सुपुर्द करना था लेकिन निशाना उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव की रैलियों की नींव रखना था। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी चुनावी रैलियों पर आप नजर डालेंगे, तो पाएंगे खासकर पूर्वांचल की रैलियों में उन्होंने भोजपुरी भाषा में लोगों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया था। इस बार भी गुरुवार को बनारस में उन्होंने भोजपुरी बोलकर लोगों से जुड़कर अगले साल होने वाले चुनाव की पूरी भूमिका बना डाली।राजनीतिक विश्लेषक एसएन कोहली कहते हैं