Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजकुंद्रा के राजदार की पत्नी 610 दिनों में बनी करोड़पति… फ्लिज कंपनी की कमाई खाते में आती थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पोर्न मूवी मामले में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पोर्नोग्राफी मामले में कानपुर कनेक्शन सामने आने के बाद कई रहस्य खुलकर सामने आए हैं। बिजनेसमैन राजकुंद्रा के राजदार अरविंद श्रीवास्तव उर्फ राज ठाकुर की पत्नी महज 610 दिनों (20 महीने) में करोड़ पति बन गई। राजकुंद्रा की फ्लिज मूवी कंपनी की काली कमाई का हिस्सा अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में आता था।

श्याम नगर में रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा अरविंद श्रीवास्तव कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद से बाहर जॉब कर रहा था। अरविंद्र श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहता है। अरविंद्र श्रीवास्तव सिंगापुर में रहकर राजकुंद्रा प्रोडक्शन का काम संभालता है। अरविंद की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के खाते में पैसा भेजता था।

अरविंद की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव का मायका बर्रा 8 स्थिति एमआईजी ब्लॉक ए में है। बर्रा स्थित पीएनबी बैंक में 10 जनवरी 2008 में मां के साथ ज्वाईंट खाता खुलवाया था। उस दौरान हर्षिता के खाते में मात्र 20 हजार रुपये थे। इसके बाद मई 2019 से 2021 के बीच हर्षिता के खाते में 2 करोड़ 33 लाख 222 रुपये पहुंच गए।

2021 के जनवरी और फरवरी महीने में कई बार हुआ ट्रांजक्शन
अरविंद ने पत्नी हर्षिता के खाते में सिर्फ दो महीने में 95 लाख रुपये जमा कराए। पहली जनवरी को हर्षिता के खाते में 7 लाख, 2 जनवरी को 15 लाख, 5 जनवरी को 10 लाख, 1 फरवरी को 7 लाख, 8 फरवरी को 13 लाख, 9 फरवरी को 15 लाख, 10 फरवरी को 13 लाख, 11 फरवरी को 15 लाख जमा कराए गए। हर्षिता के खाते में 2 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है।

मुरादाबाद में प्रेमी के भाई को दी तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर बेहोश होने तक पीटा
साल दर साल कैसे बढ़ती गई खाते में रकम
2008 के अंत में हर्षिता के खाते में 56 हजार थे। 2009 के अंत में 70 हजार रुपये हो गए। 2010 के अंत में 71 हजार, 2011 के अंत में 73 हजार, 2012 में 01.61 लाख, 2013 के अंत में 59 हजार, 2014 के अंत में 85 हजार, 2015 के अंत में 87 हजार, 2016 के अंत में 01.36 हजार, 2017 के अंत में 01.47 लाख, 2018 के अंत में 3 लाख, 2019 के अंत में 11 लाख, 2020 के अंत में 01.45 करोड़, फरवरी 2021 में 2.33 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे।