Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक की बढ़ी राजनीति, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- मैं लगवाऊंगा विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा

यूपी विधानसभा 2022 में ब्राह्मण राजनीति सबसे ज्यादा हावी है। सभी राजनीकि पार्टियां ब्राह्मण वोटरों को मनाने में जुटी हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होने कहा कि जब प्रदेश में डकैत फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की शुरुआत हो सकती है तो विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा क्यों नहीं लगाई जा सकती है। प्रदेश सरकार को जवाब देने का समय आ गया है।

कानपुर के चौबेपुर में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। उन्होने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने खुले मंच से हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की मूर्ति लगवाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा।

विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला को बताया महापुरुष
सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में विकास दुबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की मूर्ति लगवाने का काम करूंगा। सरकार को मेरे साथ जो करना हो कर ले। यदि मैं गुनहगार हूं, मैंने गुनाह किया है तो न्यायलय मुझे सजा दे, तुम कौन होते हो सजा देने वाले। मैं दोनों को महापुरुष मानता हूं, इन दोनों महापुरुषों की मूर्तियां लगावाने का काम करूंगा।

एक बार फिर ब्राह्मण छला जाएगा
उन्होंने कहा कि यदि डकैत फूलन देवी का प्रतिमा लग सकती है तो विकास दुबे और श्रीप्रकाश की प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। सरकार को जो करना हो कर लें। 2022 विधानसभा चुनाव में हमारे समाज के लोग छल का शिकार होंगे। उन्हें धोखे से छला जाएगा। हमारे समाज के लोग पूछें यही अवसर है। अब तुम वोट मांगने आए हो, आज ब्राह्मणों पर प्रेम आ रहा है। उस दिन कहां थे, जब ब्राह्मणों के साथ अन्याय किया जा रहा था।

पोर्न मूवीज का कानपुर कनेक्‍शन, सिर्फ 20 महीने में करोड़पति बनी कुंद्रा के राजदार की पत्नी
खुशी दुबे का क्या दोष था
उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि खुशी दुबे का दोष क्या है? प्रदेश सरकार बताए, सिर्फ ये कि खुशी एक अपराधी की पत्नी थी। कौन से अपराध को उसने जन्म दिया, तीन दिन भी तो नहीं रही अपनी ससुराल में। आज ब्राह्मण की निर्दोष की बेटी जेल की सलाखों से न्याय मांग रही है। किस सांसद, विधायक और नेता ने उस बेटी को न्याय दिलाने में सहयोग किया है। अबकी बार ब्राह्मणों को ठगने नहीं दिया जाएगा।

You may have missed