Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सांसद रीता ने भाजपा में शामिल हुए……

प्रयागराज से भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने जितेंद्र सिंह बबलू के भाजपा में शामिल होने पर नाराजगी जताई है। रीता जोशी ने कहा कि बबलू ने तमाम तथ्यों को छिपाकर भाजपा की सदस्यता ली। कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत करेंगी।

सांसद रीता ने कहा कि कि वर्ष 2009 में प्रदेश में जब प्रदेश में बसपा सरकार थी। उस दौरान वह मुरादाबाद जेल में बंद थीं। उस समय सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ स्थित मेरे निवास को आग लगाने में जितेंद्र सिंह बबलू ने भूमिका निभाई थी। जांच में यह बात साफ हो चुकी है। रीता ने कह कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बबलू ने यह तथ्य छिपाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है। इस संदर्भ वह राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से बात करेंगी।