आईपीएल 11 में रविवार को सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस का 79 रनों की पारी खेलकर दिल जीत लिया। दर्द के बीच भी धोनी मैदान पर जमे रहे और पंजाब की तरफ से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में पूरा जोर लगा दिया। धोनी की इस पारी के मुरीद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी हैं और उन्होंने ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दी।
रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, ‘महेंद्र सिंह धोनी शानदार तरीके से खेले, आप लगभग जीत के मुहाने तक खेल को ले गए। 200 का स्कोर भी इन दिनों सुरक्षित नहीं माना जा सकता है? मुझे इसका अहसास कल ही हो गया था।’
More Stories
एशियाई खेलों में शतरंज: भारत की महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को हराया; पुरुषों ने चीन के साथ सम्मान साझा किया | एशियाई खेल समाचार
एशियाई खेल 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया | एशियाई खेल समाचार
एशियन गेम्स 2023 में तकनीकी खराबी के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो खराब हो गया। देखें | एशियाई खेल समाचार