निदास ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई अपनी ताबड़तोड़ पारी के बाद से दिनेश कार्तिक के सितारें बुलंदियों पर हैं। कार्तिक फिलहाल क्रिकेट फैन्स के नए फेवरेट खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। ऐसे में बात उठ रही है कि क्या 2019 के वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक एमएस धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं! धोनी की बढ़ती उम्र और उनकी बल्लेबाजी की धार कुंद पड़ने के बाद कई फैन्स इसके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल इससे इत्तेफाक नहीं रखते। पाटिल अभी भी 2019 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि खुद कार्तिक ने भी स्वीकार किया है कि धोनी से उनकी तुलना सही नहीं है। कार्तिक ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि धोनी उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जिसमें वह पढ़ रहे हैं।
More Stories
एशियाई खेल: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपराजित रही; थाईलैंड को 63-26 से हराया | एशियाई खेल समाचार
बदकिस्मत एलेक्स मेरेट ने नेपोली में रियल मैड्रिड को हराया | फुटबॉल समाचार
“अगर मैं कप्तान होता…”: क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले रविचंद्रन अश्विन पर हरभजन सिंह की बड़ी टिप्पणी | क्रिकेट खबर