Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Maharajpur vidhansabha seat: महाराजपुर सीट बीजेपी के लिए अहम, क्या तीसरी जीत दर्ज कर पाएगी या फिर बदलेंगे समीकरण?

कानपुर उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर रहा है। यहां एक समय में काफी संख्या में फैक्ट्री हुआ करती थीं। यहां की फैक्ट्रियों के सायरनों से सुबह और शाम का लोग अंदाजा लगाते थे। जेके टेंपल से लेकर चमड़ा उद्योग के लिए कानपुर काफी प्रसिद्ध रहा है। महाराजपुर विधानसभा सीट कानपुर नगर की प्रमुख सीट में एक मानी जाती रही है। महाराजपुर विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

महाराजपुर विधानसभा सीट टीकमगढ़ के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के सांसद वीरेंद्र कुमार हैं। महाराजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के सतीश महाना ने बीएसपी के मनोज कुमार शुक्ला को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। 2017 में महाराजपुर विधानसभा सीट पर कुल 55.93 फीसदी वोट पड़े थे।

विधानसभा चुनाव 2012 में हुए परिसीमन के बाद महाराजपुर विधानसभा सीट (maharajpur vidhan sabha kanpur) अस्तित्व में आई थी। यह सीट पहले सरसौल विधानसभा सीट हुआ करती थी। महाराज विधानसभा सीट पर ओबीसी और जनरल वोटरों की संख्या सबसे अधिक हैं। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। महाराजपुर विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना विधायक हैं। सतीश महाना ने 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया था।