Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Hapur News: पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, चौकी इंचार्ज घायल, 3 अरेस्ट

हापुड़
हापुड़ के थाना क्षेत्र में एक घर में हो रहे अवैध पशु कटान की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर पथराव हो गया। इसमें चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सिकंदर गेट पुलिस चौकी क्षेत्र की मोती कॉलोनी के एक मकान में मंगलवार को अवैध कटान की सूचना पर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। चौकी इंचार्ज खेम सिंह सैनी ने अवैध कटान करते हुए मकान मालिक नाजिम और 2 अन्य को गिरफ्तार किया था। जैसे ही चौकी इंचार्ज आरोपित को लेकर चलने लगे, तभी लोगों ने पथराव कर दिया, इससे चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल चौकी इंचार्ज को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।