Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य सरकार द्वारा पशुधन के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविरों/मेलों के आयोजन हेतु  वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1103.10 लाख रूपये (ग्यारह करोड़ तीन लाख दस हजार रूपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी प्रमुख सचिव, पशुधन श्री सुधीर गर्ग ने दी। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कुशल दिशा-निर्देशन में सरकार द्वारा निरन्तर गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इस योजनान्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर पशु आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार की पशु की सेवायें जिसमें पशु चिकित्सा, पशु प्रजनन, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, लघु शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है और अनुर्वरता (बॉझपन) से ग्रसित दुधारू पशुओं की निशुःल्क चिकित्सा की जाती है। पशु आरोग्य शिविरों/मेलों में कृषक/पशुपालक गोष्ठी का आयोजन कर कृषकों को उन्नत पशु पालन हेतु जागरूक किया जाता है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय/उपयोग योजना के मागदर्शक सिद्धान्तों के अनुरूप करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये तथा प्रयोजना में सम्मिलित उपकरणों आदि का क्रय सुसंगत क्रय नियमों, स्टोर परचेज रूल्स, यथा आवश्यकता जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाये।