Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Bagpat Corona Update: विदेश से आए 13 यात्री लापता, ओमीक्रोन के खतरे से बागपत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बागपत
यूपी के बागपत जिले में विदेश यात्रा से लौटे 13 यात्री लापता है। स्वास्थ्य विभाग सभी लापता यात्रियों की तलाश में जुटा है। सीएमओ ने टीम बनाकर सभी यात्रियों की तलाश शुरू कर दी है। ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए विदेश यात्रा से लौटे सभी यात्रियों को आइसोलेट कराया जाना था।

कोरोना वायरस के नए वेर‍िएंट ओमीक्रोम से प्रभावित देशों से लौटकर आ रहे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर रखे हुए हैं। शासन से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद बागपत जिले में स्वास्थ विभाग अलर्ट है। एक सप्ताह के अंदर बागपत जिले में आए 28 यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इसमें से 13 लोग लापता बताए गए हैं। जबकि 15 यात्रियों को अब तक आइसोलेट किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची रोजाना अपडेट की जाती है। कुछ यात्री विभाग को नही मिले हैं। स्वस्थ्य विभाग की टीम लापता यात्रियों की तलाश कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय नंबर बना परेशानी का सबब
डॉ दिग्विजय सिंह ने बताया कि विदेशों से लौटकर आए लोगों ने अपनी जानकारी में अंतरराष्ट्रीय नंबर दिया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग की ओर से फोन कॉल किया जाता है तो कोई रिस्पांस नहीं मिलता। शासन को इस कठिनाई से अवगत कराया जा रहा है और ऐसे लोगों की जानकारी शासन को भेजने के लिए लिस्ट तैयार की गई है।

Omicron Variant: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर कैसी है यूपी सरकार की तैयारी, देखें वीड‍ियो

टीकारण में आई तेजी
जिले में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही मंगलवार को टीकाकरण में भी तेजी आई। इसके चलते 744 सत्रों में 7443 लोगों का टीकाकरण कराया गया। सीएमओ डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया क‍ि जल्द ही पूरे जिले को पूरी डोज दे दी जाएगी।

Bagpat Corona Update: विदेश से आए 13 यात्री लापता, ओमीक्रोन के खतरे से बागपत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप