Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Election 2022: चित्रकूट के युवाओं के क्या हैं चुनावी मुद्दे, योगी और मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए धर्म और आस्था की पावन नगरी चित्रकूट के युवाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान ज्यादातर युवा मोदी और योगी सरकार से खुश दिखे। इस दौरान किसी ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा?

बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम सिंह ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने चित्रकूट पहले से बेहतर हो गया है। पहले यहां की सड़कों पर गड्ढे होते थे लेकिन अब यहां की सड़कें अच्छी बन गई हैं। बीए फाइनल ईयर के छात्र शुभम पांडे ने कहा कि इस सरकार में कुछ सुधार हुए हैं लेकिन सुधार की और गुंजाइश है। कईं सड़कें अभी भी खराब है, जहां उस पर काम होना बाकी है। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लड़कियों ने छेड़छाड़ की घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब शाम को निकलती हूं तो नंबर मांगा जाता है। खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं। राम विनोद नाम के एक छात्र ने कहा कि नौकरी की संभावना तो है नहीं इसलिए वो किसानी करेंगे। इसके लिए उन्होंने तमाम समस्याओं का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने पानी की समस्या, खाद्द की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खाद्द लेने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। आज भी 100-200 के करीब लोग कतार में खड़े थे। वर्तमान सरकार से नाराज हैं।

राम विनोद ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है। सपा सरकार में लैपटॉप मिला था। इस सरकार में कुछ नहीं मिल रहा है। अल्पना वर्मा ने कहा कि योगी जी को लैपटॉप देना चाहिए। इस पर शुभम पांडे ने कहा कि अगर वोटबैंक के लिए सरकार लैपटॉप का लालच दे रही है तो वैसा लैपटॉप नहीं चाहिए। लैपटॉप देने के साथ साथ विकास  विकास भी जरूरी है। विकास हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। इतनी महंगाई है। हमें रोजगार दें। बालकृष्ण ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। गरीबों को राशन दिए हैं। जन धन योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये दिए गए हैं। वहीं, मनीषा वर्मा ने महंगाई का मुद्दा उठाया। प्रियंका वर्मा ने वैकेंसी की समस्या का मुद्दा उठाया। शोभा पांडे ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया और कहा कि इस सरकार में पेपर लीक हो जाती है। इससे परेशानी होती है।