Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनपद सुल्तानपुर के अन्तर्गत राजवाहा एवं अल्पिका नहरों के विभिन्न कार्यों हेतु 30 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद सुल्तानपुर के राजवाहा एवं अल्पिका नहरों पर स्थित डीआरबी के मरम्मत हेतु प्राविधानित धनराशि 25000 लाख रुपये में से 30 लाख रूपये परियोजना के अवशेष कार्याें पर व्यय हेतु अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 22 दिसम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा। परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं समय से मुख्य अभियंता द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।