Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Akhilesh Yadav UP Chunav: अखिलेश यादव के पास इतने करोड़ की संपत्ति, पत्नी डिंपल से फिर भी लिया है लाखों का कर्ज

लखनऊ: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी (Akhilesh Mainpuri) की करहल सीट से सोमवार को नामांकन (akhilesh yadav nomination) दाखिल कर दिया है। इस नामांकन में अखिलेश यादव ने अपनी, पत्नी डिंपल यादव (dimple yadav net worth) और समेत बच्चों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। अखिलेश यादव के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति (akhilesh yadav property) है। अखिलेश यादव के पास महज 1.79 लाख और पत्नी डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपये नकद हैं। अखिलेश यादव के नाम पर सात और डिंपल यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं। अखिलेश यादव ने अपनी कमाई (Akhilesh Yadav income) का मुख्य जरिया कृषि और लोकहित, वेतन, किराया बताया है। पत्नी डिंपल यादव की आय (Dimple yadav income) का स्त्रोत पूर्व सांसद पेंशन, किराया और खेती है।

अखिलेश यादव के बैंक खातों में 5.56 करोड़ और डिंपल यादव के खाते में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं। अखिलेश और डिंपल यादव के पास मिलकर कुल मिलाकर 26.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के पास भी 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

पत्नी डिंपल से लिया है कर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सालाना आय 83.98 लाख और पत्नी डिंपल की आय 58.92 लाख है। इसके बाद भी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है। हालांकि अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ का कर्ज दिया भी है। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने छह अन्य कंपनियों व लोगों को लाखों रुपये का उधार दिया है।