Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विज्डन ने दशक की टेस्ट-वनडे टीम चुनी; धोनी, रोहित और कोहली के साथ अश्विन भी शामिल

विज्डन ने दशक की टेस्ट और वनडे इलेवन की घोषणा मंगलवार को की। भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम में जगह दी गई है। उनके साथ रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया। टेस्ट टीम में कोहली के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी नाम है। लिस्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं है।

कोहली ने 94 टेस्ट में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान 27 शतक और 25 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, अश्विन ने 70 टेस्ट में 362 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 27 बार एक पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी मंगलवार को वनडे और टेस्ट टीम की लिस्ट जारी की थी, जिसमें धोनी को वनडे का कप्तान और कोहली को टेस्ट का कप्तान बनाया गया था। वनडे टीम में कोहली और रोहित शर्मा के भी नाम थे।

रोहित ने इस साल वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे
कोहली 242 वनडे में 59.84 की औसत से 11609 रन बनाए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 43 शतक और 55 अर्धशतक लगाए। रोहित शर्मा 221 वनडे में 8944 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 49.14 का रहा। उन्होंने 28 शतक और 43 अर्धशतक बनाए। रोहित ने इस तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2442 रन बनाए हैं। वे एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित ने वर्ल्ड कप में 5 शतक की मदद से 648 रन बनाए थे।

धोनी ने इस दशक में ही वर्ल्ड कप जिताया था
धोनी इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वे वेस्टइंडीज (होम और अवे दोनों), दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेले थे। उन्होंने 350 वनडे में 10773 रन बनाए। इस दौरान 10 शतकीय पारी खेली। 73 अर्धशतक लगाया। उनके नेतृत्व में इसी दशक में भारत वनडे वर्ल्ड (2011) और चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) जीता था।


टेस्ट टीम

खिलाड़ीदेश
एलिस्टर कुकइंग्लैंड
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया
कुमार संगाकाराश्रीलंका
स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया
विराट कोहलीभारत
बेन स्टोक्सइंग्लैंड
एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका
रविचंद्रन अश्विनभारत
डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका
कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीका
जेम्स एंडरसनइंग्लैंड


वनडे टीम:

खिलाड़ीदेश
रोहित शर्माभारत
विराट कोहलीभारत
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया
एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका
जोस बटलरइंग्लैंड
शाकिब अल हसनबांग्लादेश
महेंद्र सिंह धोनीभारत
लासिथ मलिंगाश्रीलंका
मिशेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया
ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंड
डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका