Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चुनाव प्रसारण के लिए ब्राडकास्टिंग एवं टेलीकास्टिंग हेतु 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) दूरदर्शन केन्द्र (डीडी न्यूज यूपी), लखनऊ, आकाशवाणी (ऑल इण्डिया रेडियो), लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रचार-प्रसार के लिए चुनाव प्रसारण हेतु ब्राडकास्टिंग एवं टेलीकास्टिंग हेतु 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ (डीडी यूपी) पर 05 मार्च तक प्रसारण अपराह्न 01ः00 बजे से 03ः00 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह आकाशवाणी, लखनऊ पर प्रातः 10ः00 से 11ः00 बजे तक तथा सायं 17ः30 बजे से 19ः10 बजे तक प्रसारण किया जायेगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 06 फरवरी, 2022 को आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिन प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित किया गया है उसमें पूर्वाह्न 10ः00-10ः10 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के श्री अरविन्द राज स्वरूप को, 10ः10-10ः20 बजे तक राष्ट्रीय लोक दल के श्री अनिल दुबे को, 10ः20-10ः30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के श्री हिमांशु दुबे को, 10ः30-10ः40 बजे तक समाजवादी पार्टी के सुश्री जूही सिंह को, 10ः40-10ः50 बजे तक समाजवादी पार्टी के प्रो. बी0 पाण्डेय को, 10ः50-11ः00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 दिनेश शर्मा को, 17ः30-17ः40 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री अरविन्द कुमार सिंह को, 17ः40-17ः50 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के डॉ0 पंकज श्रीवास्तव को, 17ः50-18ः00 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री राजेन्द्र चौधरी को, 18ः00-18ः10 बजे तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्री गंगा सिंह को, 18ः10-18ः20 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के श्री अरविन्द राज स्वरूप को, 18ः20-18ः30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 दिनेश शर्मा को, 18ः30-18ः40 बजे तक नेशनल पीपल्स पार्टी के प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं, 18ः40-18ः50 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री के0के0 श्रीवास्तव, 18ः50-19ः00 बजे तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं तथा 19ः00-19ः10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ दिनेश शर्मा को प्रचार-प्रसार के लिए समय दिया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ द्वारा 06 फरवरी, 2022 को चुनाव प्रसारण के लिए जिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है, उसमें 13ः00-13ः10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के श्री संजय चौधरी को, 13ः10-13ः20 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री के0के0 श्रीवास्तव को, 13ः20-13ः30 बजे तक समाजवादी पार्टी के डॉ0 मानसिंह यादव को, 13ः30-13ः40 बजे तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्री श्रवण कुमार अवस्थी को, 13ः40-13ः47 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री अरविन्द कुमार सिंह को, 13ः50-14ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के श्री धर्मवीर सिंह अशोक को, 14ः00-14ः10 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रतिनिधि श्रीमती आराधना मिश्र मोना, 14ः10-14ः16 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री राजीव राय को, 14ः20-14ः30 बजे तक समाजवादी पार्टी के श्री नरेश उत्तम को, 14ः30-14ः40 बजे तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) की डॉ0 वीना गुप्ता को, 14ः40-14ः50 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के श्री गोविन्द नारायण शुक्ल को तथा 14ः50-15ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के श्री मुनकाद अली को प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया है।