Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फराह खान का पैर टूटा, तीन हफ़्ते व्हीलचेयर पर रहेंगी

जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना होगा। फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है।
इस बात की जानकारी फराह खान ने उनके सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जिसमें उन्होंने एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही इनकी साथी रहेगी। जिससे यह स्पष्ट होता है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट आ गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें। गौरतलब है कि फराह खान बॉलीवुड की नामी कोरियोग्राफर और निर्देशिका है साथ ही वह बहुत ही जिंदादिल व्यक्ति भी है। सोनम कपूर की माँ सुनीता कपूर ने फराह खान से आग्रह किया था कि वह सोनम कपूर के संगीत के समय लोगों को डांस कोरियोग्राफर करें। जिसके चलते उन्होंने यह माना और सोनम कपूर की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ऐसा करना चाहा लेकिन अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन रह गए हैं। ऐसे में फराह खान का चोटिल होना यह प्रश्न चिन्ह लगाता है कि क्या सोनम कपूर की संगीत को फराह खान कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

You may have missed