Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Fourth Phase Polling: बाहर निकलिए करिए मतदान, बनाएं नया कीर्तिमान…चुनाव आयोग ने किए हैं ये इंतजाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election) के लिए बुधवार को लखनऊ (Lucknow) मतदान कर रहा है। इस बार वोटिंग का रिकॉर्ड बने, इसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयोग किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। विधानसभा चुनाव में रेकॉर्ड मतदान के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चल रहा है। इसके उलट पिछले चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे बूथ थे, जहां 100 से भी कम वोट पड़े थे। ऐसे में इन बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता का ज्यादा जोर लगाया गया। मतदान के दिन आलस छोड़िए और वोट डालकर आएं। कोविड या अन्य किसी प्रकार का डर आपको मतदान केंद्रों पर नहीं लगेगा।

जिले में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन ने बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ एक बड़ा अमला तैनात किया है। इसके साथ करीब एक हजार बुलावा टीमों को लगाया है। इस टीम से जुड़े लोग मतदान से एक दिन पहले तक लोगों को जागरूक करेंगे और मतदान वाले दिन भी लोगों को बुलाने जाएंगे। इन टीमों को कम मतदान वाले बूथों पर ज्यादा मेहनत करनी होगी। फिलहाल जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि इस बार अधिक से अधिक मतदान की पूरी तैयारी है। जिन बूथों पर पिछली बार 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था, वहां भी मतदान बढ़ाने के लिए बुलावा टीमें लगाई गई हैं।

लखनऊ में चुनाव एक नजर में :

1441 पोलिंग सेंटर थे पिछले विधानसभा चुनाव में3357 पोलिंग बूथ बनाए गए थे मतदान के लिए
सबसे कम वोटिंग वाले बूथ
मलिहाबाद
बूथ – मतदाता – वोट पड़े
बिराहिमपुर कक्ष संख्या 1 – 710 – 55
कुराखर कक्ष संख्या 1 – 257 – 193
रामपुर बस्ती कक्ष संख्या 1 – 299 – 201

बीकेटी
सेमरा कक्ष संख्या 2 – 911 – 160
लोनापुर कक्ष संख्या 1 – 313 – 225
कुम्हारावां कक्ष संख्या 1 – 419 – 238

सरोजनीनगर
सेंट एन्थेनी स्कूल कक्ष संख्या 7 – 617 – 74
प्राथमिक विद्यालय रहीमनगर पड़ियाना कक्ष संख्या 2 – 264 – 153
स्प्रिंग डेल कॉलेज कक्ष संख्या 3 – 541 – 192

लखनऊ पश्चिम
माधोपुर कक्ष संख्या 4 – 300 – 143
आक्सफोर्ड इंटर कॉलेज – 462 – 192
ग्रेवियल इंटर कॉलेज – 450 – 214

लखनऊ उत्तर
भाऊराव देवरस स्कूल कक्ष संख्या 2 – 537 – 257
एमडीएम इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 6 – 506 – 262
प्राथमिक विद्यालय बटहा सबौली कक्ष संख्या 5 – 598 – 280

लखनऊ पूर्व
रेलवे मनोरंजन संस्थान कक्ष संख्या 3 – 390 – 194
रेलवे मनोरंजन संस्थान कक्ष संख्या 1 – 534 – 248
एनी बेसेंट इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 7 – 484 – 275

लखनऊ मध्य
लखनऊ माध्यमिक स्कूल – 476 – 195
महिला इंटर कॉलेज अमीनाबाद – 434 – 237
नगर पालिका कार्यालय – 600 – 244

लखनऊ कैंट
केंद्रीय विधालय आरडीएसओ – 774 – 202
रेलवे हायर सेकेड्री स्कूल – 750 – 203
केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ – 714 – 241

मोहनलालगंज
प्राथमिक विद्यालय खुद्दीखेड़ा – 361 – 242
सामुदायिक केंद्र ददुरी – 390 – 251
प्राथमिक विद्यालय हुलासखेड़ा – 440 – 266

सबसे ज्यादा वोटिंग वाले बूथ
मलिहाबाद
बूथ – मतदाता – वोट पड़े
प्राथमिक विद्यालय बदैंया कक्ष संख्या 1 – 1413 – 907
प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर कक्ष संख्या 1 – 1430 – 908
प्राथमिक विद्यालय पिपरी कक्ष संख्या 1 – 1297 – 928

बीकेटी
प्राथमिक विद्यालय अटेसुवा कक्ष संख्या 1 – 1400 – 1019
प्राथमिक विद्यालय दसौली कक्ष संख्या 1 – 1221 – 1019
प्राथमिक विद्यालय धतिंगरा कक्ष संख्या 1 – 1446 – 1021

सरोजनीनगर
खुशालगंज पूर्व मा वि कक्ष संख्या 1 – 1410 – 1000
प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद कक्ष संख्या 3 – 1584 – 1005
प्राथमिक विद्यालय बरौली कक्ष संख्या 1 – 1425 – 1005

लखनऊ पश्चिम
बरावन खुर्द – 1095 – 815
एसबी पब्लिक स्कूल – 1501 – 822
जूनियर हाईस्कूल बरावन कला – 1270 – 834

लखनऊ उत्तर
यूनिटी पब्लिक इंटर कॉलेज – 1387 – 870
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज – 1378 – 876
लखनऊ पब्लिक कॉलेज – 1600 – 881

लखनऊ पूर्व
माउंट बेरी इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 3 – 1457 – 796
कैरियर इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 4 – 1447 – 796
सनातन धर्म इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 5 – 1348 – 803

लखनऊ मध्य
प्राथमिक विद्यालय ग्वारी का पुरवा – 1458 – 872
लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय – 1332 – 876
सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन – 1542 – 883

लखनऊ कैंट
जनता बालिका इंटर कॉलेज – 1394 – 792
दयानंद विद्या मंदिर मोतीनगर – 1507 – 795
महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज – 1506 – 798

मोहनलालगंज
नरायन खेड़ा – 1399 – 920
प्राथमिक विद्यालय खुजौली कक्ष संखा 1 – 1412 – 921
गौरियाकला – 1437 – 921