Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Chaibasa: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हमारी आन, बान और शान: गीता कोड़ा

Chaibasa : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संवाद कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन हजारीबाग के नगर भवन में आयोजित किया गया. इसमें सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमारी आन, बान और शान हैं. इनकी सहभागिता और मान सम्मान से ही संगठन और पार्टी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि नेता हो या कार्यकर्ता, सभी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही किए गए कार्यों की समीक्षा भी होनी चाहिए.
सम्मेलन में प्रमुखरूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख के अलावा पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित कई गणमान्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : मानगो में स्प्रे मारकर महिला को मूर्छित किया, ले उड़े सोने के जेवर

Like this:

Like Loading…

advt