Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर दिया जारहा है प्रशिक्षण

उप निदेशक पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ ,श्री बी डी चौधरी ने सूचित किया है कि 04 से 08 अप्रैल, 2022 तक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में ‘जनपद स्तरीय योजनाओं में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण’ विषयक 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम्य विकास संस्थान में किया जा रहा है।
 जिसके अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के स्थानीय निकाय, लोक निर्माण, अग्निशमन पुलिस दल ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य स्तरीय आपदा विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रबुद्ध एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की जा रही हैैं।