![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
शादी का माहौल ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी के बाद अब एक और बॉलीवुड अभिनेत्री शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है और ये हैं नेहा धूपिया, जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके सबको चौंका दिया है।
जी हां, नेहा ने फ़िल्म ‘पिंक’, ‘डिअर ज़िन्दगी’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में नज़र आए अभिनेता अंगद बेदी से शादी कर ली है। अंगद के साथ उनके रिलेशनशिप के चर्चे अभी कुछ समय पहले ही शुरू हुए थे और देखिये अब शादी भी हो गई। आपको बता दें कि दिल्ली में इन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में शादी की और सोशल मीडिया के ज़रिये यह खबर लोगों तक पहुंचाई। नेहा ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनकी ज़िन्दगी का सबसे बेस्ट फैसला है।
अंगद बेदी ने भी ट्वीटर पर शादी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि नेहा जो उनकी बेस्ट फ्रेंड थी अब उनकी पत्नी बन गई है। अंगद ने उन्हें मिसेज़ बेदी भी कहा। पिंक लहंगा, हाथों में लाल चूड़ा और गोल्डन ज्वेलरी में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सफ़ेद शेरवानी में अंगद भी बेहद हैंडसम और खुश नज़र आ रहे हैं।
More Stories
कॉर्नियल क्षति के उपचार के बाद जैस्मीन भसीन ने स्वास्थ्य अपडेट साझा किया: ‘ठीक हो रही हूं’ | पीपल न्यूज़
अपने से 10 साल छोटे एक्टर्स को डेट कर रही हैं श्वेता तिवारी! फहमान खान ने किया खुलासा…
शाहरुख खान की ‘किंग’ में निगेटिव रोल निभाएंगे अभिषेक बच्चन? पापा अमिताभ बच्चन ने की पुष्टि! | मूवीज़ न्यूज़