Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चयनित पंचायतों को मा0 प्रधानमंत्री जी 24 अप्रैल को पुरस्कार वितरित करेंगे

आगामी 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन मा0 प्रधानमंत्री जी के करकमलों से ग्राम पंचायत पाली, जनपद साम्बा, जम्मू कश्मीर में किया जाएगा एवं इस अवसर पर वर्ष 2022 में पंचायत पुरस्कारों की विजेता पंचायतों को प्रमाण-पत्रों का वितरण एवं ऑन-लाइन पुरस्कृत धनराशि के हस्तान्तरण की भी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर बेवकास्ट की व्यवस्था किए जाने की सूचना प्रदान करते हुए देश भर में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु इस संबंध में निदेशक पंचायती राज श्री अनुज कुमार झा ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे गये परिपत्र में निर्देश दिये गये हैं।
परिपत्र में कहा गया है कि 24 अप्रैल, 2022 को प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष एवं सुनियोजित बैठक आयोजित की जाए एवं विवरण को ीजजचेरूध्ध्उममजपदहवदसपदमण्हवअण्पद पर अपलोड किया जाये। इस बैठक में मा०मंत्रीगण/सांसद/विधायक/जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधिगणों के साथ राज्य/जनपद एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों/कर्मियों द्वारा विशेष रूप से प्रतिभाग किया जाए। ग्राम सभा की बैठक आयोजन में ग्राम पंचायतें संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित 17 सतत् विकास लक्ष्यों पर चर्चा करेंगी एवं उक्त 17 सतत् विकास लक्ष्यों के आधार पर ही मंत्रालय द्वारा निर्धारित 09 थीम- यथा-1. सुशासित गॉव 2. साफ एवं हरा गाँव 3. गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाला गाँव 4. बाल मैत्री गॉव 5. विकास में लैंगिक समानता वाला गॉव 6. पर्याप्त जल वाला गाँव 7. स्वस्थ ग्राम 8. सामाजिक रूप से सुरक्षित गाँव 9. गॉव में संरचनात्मक ढाचें की यथेष्ट उपलब्धता में से किन्हीं 03 थीम का चयन कर अपनी पंचायत को आगामी 06 माह में चयनित थीमों पर मॉडल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया जाए।
पंचायती राज दिवस पर आयोजित ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, निर्धारित थीमों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं पर चर्चा की जाएगी एवं चयनित 03 थीम पर पर ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने हेतु गतिविधियों को अपनी वार्षिक कार्ययोजना में सम्मिलित करते हुए कार्य किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल का दिवस त्रिस्तरीय पंचायतों के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाए। ग्राम पंचायत की भांति ही क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतें भी 09 थीमों को लक्षित करते हुए अपनी पंचायत हेतु गतिविधियाँ चयनित करे एवं सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना योगदान दे। ग्राम पंचायतें स्वयं सहायता समूह/स्थानीय स्वयं सेवी संस्था, समुदाय आधारित अन्य संगठनों/कारपोरेट संस्थएं/स्वयं सेवकों का चयन करें जोकि इन थीमों पर ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने में सहायता करें।
पंचायतों में 24 अप्रैल, 2022 के राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रसारण किये जाने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम के वेबकास्ट लिंक जनपदों को पृथक से उपलब्ध कराया जायेगा। पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, 2022 से सम्मानित प्रदेश की 28 त्रिस्तरीय पंचायतों को सम्बन्धित अवार्ड कैटेगरी में चयनित होने के लिए सम्मानित किए जाने की कार्यवाही सम्बन्धित जनपद द्वारा जनपद स्तर पर पृथक से की जाए, जिससे कि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायते भी पुरस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों से प्रेरणा प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता में सुधार लाकर आगामी वर्षों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकें।