Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,13,162 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 213 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,06,04,323 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 133 लोग तथा अब तक कुल 20,48,188 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1199 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,93,353 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,14,030 तथा दूसरी डोज 12,88,31,086 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,55,482 तथा दूसरी डोज 89,06,187 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 41,77,872 तथा 63,476 दूसरी डोज दी गयी। कल तक 26,86,703 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,08,34,836 वैक्सीन की डोज दी गयी है।