Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिव्यांग कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आज गोमती नगर के विभूतिखण्ड स्थित सी0एम0 हेल्पलाइन 1076 का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री जी को सुचारू रूप से चल रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की कार्यप्रणाली के बारे में डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म के माध्यम से प्रदेश के विभागवार समस्याओं और उनके निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरान्त मंत्री जी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय में कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया।  यह जानकर मंत्री जी बेहद प्रसन्न हुए कि हेल्पलाइन में 1000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग और शारीरिक रूप से अक्षम कर्मचारियों को खड़ा देखकर तुरन्त कुर्सी मंगाकर बैठाया तथा उनके पास स्वयं जाकर उनको प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हेल्पलाइन में 1000 से अधिक लोगों रोजगार दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने शिकायत कर्ताओं से दूरभाष पर बात कर उनका फीडबैक भी लिया तथा शिकायत कर्ताओं के फीडबैक से पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर संचालन नोडल एजेंसी यू0पी0डेस्को से श्री नितिन माथुर, श्री शारदा प्रसाद वर्मा तथा हेल्पलाइन संचालन कम्पनी वी0विन0 लि0 से ध्रुव कुमार मिश्रा, सुरभि पाण्डेय, राजवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।