Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अध्यक्ष पद पर श्री कमलेश कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित

सम्पूर्ण उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कार्यकारिणी चुनाव में आज नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर ग्रामोद्योग अधिकारी श्री कमलेश कुमार वर्मा, मंत्री पद पर सहायक विकास अधिकारी श्री प्रतिभाष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर सहायक विकास अधिकारी सुश्री अंकिता सिंह तथा प्रचार मंत्री पद पर सहायक विकास अधिकारी श्री अमित त्रिपाठी निर्विरोध चुने गये हैं।
                यह जानकारी महामंत्री/संयोजक चुनाव समिति, श्री पी0सी0 श्रीवास्तव ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सदस्य के सात पदों पर श्री कमलाकान्त यादव, श्री संदीप शाक्य, श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, श्री अभिषेक अग्निहोत्री, श्री रामानन्द वर्मा, श्री राज कुमार एवं श्रीमती पारूल श्रीवास्तव भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। महामंत्री, उपाध्यक्ष तथा संगठन मंत्री पद हेतु चुनाव आगामी 15 मई को डालीबाग स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में सम्पन्न होगा।

You may have missed