Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

10:31 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result: जल्द जारी होंगे परिणाम
बता दें कि बोर्ड की ओर से तारीख के एक से दो दिन के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

10:09 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: आज जारी हो सकती है परीक्षा परिणाम का तारीख
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख आज जारी की जा सकती है। 

10:02 AM, 08-Jun-2022

UP Board 10-12 Result: कब जारी होंगे परिणाम?
यूपी बोर्ड ने अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही जा रही है कि परिणाम इस हफ्ते भी जारी किया जा सकता है।

09:54 AM, 08-Jun-2022

UP Board Exam Result: करीब 48 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।  27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। 

 

09:47 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result: अंतरिम होगी मार्कशीट
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं के परिणाम स्वरूप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई मार्कशीट अंतरिम होगी। छात्रों को अंतिम और फाइनल मार्कशीट स्कूल या संबंधित कॉलेज से प्राप्क होंगे। 

 

09:43 AM, 08-Jun-2022

UP Board 10th 12th Result: 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। इसकी मदद से लॉगिन कर के उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड या मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

09:31 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result 2022: एक ही दिन जारी हो सकते हैं परिणाम
ऐसी संभावना है कि यूपीएमएसी 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।  

09:13 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result 2022: यहां चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in और साथ ही www.amarujala.com/education पर देख सकेंगे।

 

09:07 AM, 08-Jun-2022

UP Board Live Update: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्य में  दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था।

08:19 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result Live: इतने लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है।

08:02 AM, 08-Jun-2022

UP Board 10th-12th Result: यहां जारी होंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। 

07:39 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result Update: कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं अंकों को भी बोर्ड को भेज दिया गया है। बता दें कि बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2022 को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था। 

07:24 AM, 08-Jun-2022

UP Board Exam 2022: अच्छी लिखावट के लिए छात्रों को मिलेगा 1 अंक
यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए परीक्षा में 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है। 

 

07:10 AM, 08-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए अनुमानित आकड़ो के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे। अब इन सभी के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।