Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे को भदोही लेकर पहुंची एसटीएफ, दो साल से था फरार

पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ भदोही लेकर पहुंच गई है। उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया था। बाहुबली विजय मिश्र का बेटा दो साल से फरार था। उसपर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। अब कोर्ट में पेश करेगी पुलिस।

 

भदोही: पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ की टीम बुधवार की रात भदोही लेकर पहुंची। विष्णु मिश्र को गोपीगंज कोतवाली में रखा गया है। यहां से सुबह उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसटीएफ ने विष्णु मिश्र को 2 दिन पहले पुणे से गिरफ्तार किया है। विष्णु मिश्र लगभग दो वर्ष से फरार चल रहा था। जिसकी वजह से उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित है। दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित अन्य मामले विष्णु मिश्र पर दर्ज हैं।

फरार चल रहे विष्णु मिश्र को एसटीएफ की टीम ने 24 जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। गौरतलब हो की ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे पर अगस्त 2020 में उनके ही रिश्तेदार ने धोखाधड़ी कर मकान और फर्म हड़पने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद विजय मिश्र मध्य प्रदेश के मालवा से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। उसी दौरान विष्णु मिश्र भूमिगत हो गया था। इसके बाद वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, उनके बेटे और एक अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस और एसटीएफ की टीम ने विष्णु की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन सफलता हांथ नही लगी थी। विष्णु मिश्र के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हुआ। पहले विष्णु पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ जिसे बढ़ा कर 50 हजार किया गया। एक सप्ताह पूर्व एडीजी जोन वाराणसी के आदेश पर इनाम की राशि बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया था। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एसटीएफ की टीम बुधवार को विष्णु को लेकर भदोही जिले के गोपीगंज थाने में पहुंची। विष्णु को गोपीगंज थाने में रखा गया है जहां से सुबह न्यायालय में उसकी पेशी होगी।

अगला लेखBhadohi News: भदोही में आकाशीय बिजली का कहर, एक बच्चे और महिला की मौत Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network