Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भाषा विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा तथा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

भाषा विश्वविद्यालय में आज 08 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वे़ं अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मे तिरंगा यात्रा तथा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनबी सिंह के नेतृत्व में  किया गया। तिरंगा यात्रा के आयोजन में महिला अध्ययन केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट, अधिष्ठाता, और छात्र कल्याण के द्वारा प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो एनबी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा ही भारत को स्वच्छ, समृद्ध एवं शक्तिशाली बना सकते हैं। कार्यक्रम को शैक्षणिक भवन के सभागार से प्रारंभ किया गया जिसमें महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक, डॉ नलिनी मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी, एनसीसी एएनओ डॉ (ले) बुशरा अलवेरा और सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. शचीन्द्र शेखर के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों ने और स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को याद किया। इतिहास विभाग द्वारा महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी मानव श्रृंखला बनाकर लगाई गई। कार्यक्रम में प्रो सैयद हैदर अली, डॉ रामदास आदि उपस्थित रहे।