Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,84,697 तथा दूसरी डोज 14,61,97,069 दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 63,137 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1029 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,03,72,290 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों 954 लोग तथा अब तक कुल 20,82,137 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 5851 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 अगस्त, 2022 को एक दिन में 4,09,907 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,84,697 तथा दूसरी डोज 14,61,97,069 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,28,605 तथा दूसरी डोज 1,29,79,746 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,60,445 तथा दूसरी डोज 73,27,029 दी गयी। कल तक 1,21,51,595 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,50,29,186 वैक्सीन की डोज दी गयी है।