Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गन्ना मंत्री कल करेेंगे मुण्डेरवा व पिपराइच चीनी मिलों में उत्पादित चीनी के रिटेल काउन्टर का शुभारम्भ

प्रदेश राज्य चीनी निगम तथा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की 27 चीनी मिलों में उत्तम गुणवत्ता की सल्फरलेस चीनी तथा सफेद प्लांटेशन शुगर का उत्पादन किया जाता है। इन मिलों में प्रति वर्ष लगभग 95 लाख कुं0 चीनी का उत्पादन होता है।
सम्पूर्ण भारत देश में खुले बाजार में तथा बडे़ औद्योगिक उपभोक्ताओं द्वारा इस चीनी का प्रयोग किया जाता है। इन मिलों में उत्पादित चीनी का विभिन्न देशों में निर्यात भी होता रहा है।
निगम की पिपराइच एवं मुण्डेरवा चीनी मिलों में उत्पादित सल्फरलेस शुगर की बाजार में अत्यधिक मॉग है। अभी तक इन मिलों द्वारा उत्पादित चीनी केवल 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध थी। माननीय मुख्यमंत्री जी के इन मिलों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा समय से गन्ना मूल्य किसानों को भुगतान किये जाने के निर्देशों के क्रम में माननीय गन्ना मंत्री, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी की प्रेरणा से डालीबाग, लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान परिसर में चीनी के रिटेल काउन्टर (विक्रय केन्द्र) की स्थापना की गई है, जिसका शुभारम्भ माननीय मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा 17 अगस्त, 2022 को किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री संजय भूसरेड्डी के मार्ग-दर्शन में निगम एवं सहकारी चीनी मिल संघ की ओर से यह नवीन प्रयास किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए इन उपक्रमों के प्रबन्ध निदेशक, रमाकान्त पाण्डेय द्वारा बताया गया कि सामान्य उपभोक्ताओं को पॉच किलो के पैकेट तथा 5 ग्राम के सौ सैशे के पैकेट के अतिरिक्त 50 किलो के बैग की पैकिंग में बाजार दर की तुलना में अत्यन्त कम कीमत पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था गन्ना संस्थान, डालीबाग परिसर स्थित रिटेल काउन्टर पर कराई जा जा रही है।