Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कृषि मंत्री श्री शाही ने कृषि क्षेत्र उन्नयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने आईएआरआई के उच्चाधिकारियों को प्रदेश की कृषि आवश्यकताओं संबंधी अग्रिम मांगों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कृषि क्षेत्र उन्नयन के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के खर्च घटाने तथा आय बढ़ाने के प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मांग रखी कि प्रदेश के किसानों के हित में मिलने वाली केंद्रीय सहायता की राशि शीघ्र अवमुक्त की जाए। उन्होंने केंद्रीय पशुपालन मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला से प्रदेश के चिन्हित कृषि विश्वविद्यालयों में वेटनरी कॉलेज स्थापित करने में सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।
माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आईएआरआई के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के मॉर्डनाइजेशन, तथा विश्वविद्यालयों को मिलने वाले अनुदान के संबंध में वार्ता की। उन्होंने आगामी वर्ष जिसे अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के रूप में मनाया जाना है उसके लिए प्रदेश के किसानों की अपेक्षित बीज मांगों को भी अग्रिम रूप से आईएआरआई के समक्ष रखा।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने प्रदेश के कृषि मंत्री श्री शाही के अनुरोध को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के किसानों के हित में केंद्रीय मंत्रियों की ओर से मिले आश्वासनों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।