Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इटावा जेल में रेप की सजा काट रहे युवक ने काटा अपना गुप्तांग, सफाई के दौरान ब्लेड लगने से हुआ दर्दनाक हादसा

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिला कारागार से मंगलवार की दोपहर करीबन 12 बजे एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।

घायल कैदी अनिल ने बताया कि वह जालौन जिले का रहने वाला है और 4 सालों से बलात्कार के मामले में इटावा जेल में सजा काट रहा है। गुप्तांग काटने को लेकर जब कैदी अनिल से पूछा गया तो उसने कहा कि वह शेविंग ब्लेड से बालों की सफाई कर रहा था। उसी दौरान मेरे ही हाथों से गलती से मैंने अपना गुप्तांग काट लिया।

मेरी चीख-पुकार की आवाज सुन कैदी और पुलिस प्रशासन पहुंचा तो उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। जब घायल कैदी अनिल से पूछा गया कि ब्लेड आपको जेल के अंदर कैसे मिला तो उसने कहा कि वह बाथरूम के पास पड़ा हुआ था और उसने उठाकर उसी से बालों की सफाई करने लगा उसी दौरान यह घटना हो गई।

मामले की जानकारी डॉक्टर राघवेंद्र वर्मा ने बताया कि जेल पुलिस के द्वारा गंभीर हालत में एक कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर थी उसका गुप्तांग पूरी तरीके से कटा हुआ था और उसका खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था। घायल कैदी को प्राथमिक उपचार देकर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।

(रिपोर्ट- मधुर शर्मा)