Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Agra News: अवैध खनन और भंडारण के मामले दो थानों में 17 मुकदमे दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

आगरा में अवैध खनन और भंडारण के मामले में थाना सदर में 16 और मलपुरा में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 ट्रैक्टर ट्रॉली और ईंट से भारी सात ट्रॉली जब्त की गई हैं। खनन के वाहनों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थान पर पुलिस टीमों को लगाया गया है।

सैंया टोल का बूम बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। सोमवार को सैंया और खेरागढ़ क्षेत्र में अलग स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग की। खनन के वाहनों को रोका गया। एक चालक ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया था। 

चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा 
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मलपुरा में चंबल की बालू से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई। अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसके नंबर भी मिटे थे। चालक ककुआ निवासी सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सदर के रोहता में 5 स्थान पर चंबल सैंड का अवैध भंडारण मिला। यहां से नौ ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। सात ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट से भरी थीं। इन्हें भी जब्त किया गया। थाना सदर में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें चालक और मालिकों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विस्तार