Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई जिलों में तेज आंधी और मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में गुरुवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। यहां बारिश से कई स्थानों में पानी भर गया है।
इसके अलावा जशपुर जिले में भी बीती रात को तेज आंधी और मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जशपुर जिला मुख्यालय में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसी भी सूचना है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। इसके अलावा जशपुर जिले में ही पेड़ उखड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।
वहीं दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। अब तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो गई है। नवतपा की गर्मी और उमस से यहां लोगों को राहत मिली है।

You may have missed