Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

EditoriL:PoK भारत का अभिन्न अंग यह बात समझे

20-10-2022

आतंकी पाक सत्य कहते हैं, मित्र वही है जो मित्र के काम आए। भई एक बात तो माननी पड़ेगी कि अगर कूटनीति एक खेल होती तो ये खेल क्रिकेट से तो दस गुना अधिक रोचक होता ही, लोकप्रियता में तो यह खेल कभी भी फुटबॉल को पराजित कर देता। इसी परिप्रेक्ष्य में रूस ने एक शक्तिशाली दांव खेला है जो न केवल भारत समर्थक है अपितु अमेरिका और उसके समर्थकों को एक स्पष्ट संदेश भी देता है।
रूसी मीडिया एजेंसी हाल ही में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रूसी मीडिया एजेंसी स्श्चह्वह्लठ्ठद्बद्म ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा प्रारंभ की थी और फिर ये सामने आया
तो इसमें महत्वपूर्ण क्या है? यहां महत्वपूर्ण है कि वर्तमान भारत का अखंड मानचित्र दिखाया गया है जहां कश्मीर के दोनों हिस्से भारत के ही हैं, उन्हें न तो विवादास्पद रूप में चित्रित किया गया है, और न ही उन्हें शत्रु देश के हवाले किया गया है। एक ओर जहां सम्पूर्ण जगत हमें एक शोषित, खंडित राष्ट्र के रूप में दिखाने को आतुर है, वहीं रूस अपनी मित्रता को कटिबद्ध रखते हुए हमारे अखंडता को अक्षुण्ण मानता है।
परंतु आपको क्या प्रतीत होता है, ये केवल यहीं तक सीमित है? आपको स्मरण है उस अमेरिकी राजदूत की क्कश्य यात्रा, जहां उस श्वेत मर्कट ने हमारे भूमि को ‘आजाद कश्मीरÓ कहने का दुस्साहस किया था? किसी अमेरिकी राजनयिक की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यह दूसरी हाई-प्रोफाइल यात्रा थी। इस साल की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस महिला इल्हान उमर ने क्कश्य का दौरा किया था। भारत ने तब भी कड़े शब्दों में इसका विरोध किया था। परंतु पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने क्कश्य की अपनी यात्रा के दौरान क्कश्य का उल्लेख एजेके यानी आजाद जम्मू और कश्मीर के रूप में किया। भारत ने अमेरिकी राजनयिक की यात्रा और क्कश्य को आजाद कश्मीर के रूप में विवादास्पद संदर्भ पर संयुक्त राज्य अमेरिका को अपनी आपत्तियों से अवगत कराया है।
भारत ने 1994 में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें कहा गया था कि क्कश्य भारत का हिस्सा है और पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे को खाली करना चाहिए। कुछ महीने पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि “पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (क्कश्य) भारतीय क्षेत्र का हिस्सा है और आगे भी रहेगा।
ऐसे में भारत ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (क्कश्य) की यात्रा पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “अमेरिकी दूत की क्कश्य में यात्रा और बैठकों पर हमारी आपत्तियों से अमेरिकी पक्ष को अवगत करा दिया गया है”।
बागची ने आगे ये भी कहा, “भारत तथाकथित सीपीईसी में परियोजनाओं का दृढ़ता से और लगातार विरोध करता है, जो भारतीय क्षेत्र में हैं जो पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है”। आधिकारिक बयान में कहा गया है, “ऐसी गतिविधियां स्वाभाविक रूप से अवैध, नाजायज और अस्वीकार्य हैं, भारत द्वारा उनके अनुसार व्यवहार किया जाएगा” –
ऐसे में रूस का वर्तमान निर्णय और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। जिस समय अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष अपनी सनक में समूचे विश्व को उनके देश के विरुद्ध आक्रमण करने के लिए उकसा रहे हैं, ऐसे में पुतिन सुनिश्चित कर रहे हैं कि अपने देश को युद्ध के प्रकोप से बचाएं, और वे भारत के निष्पक्ष प्रयासों की प्रशंसा करने से कभी पीछे नहीं हटे। नवीन क्कश्य का ये मामला रूस और भारत की गहरी मित्रता को दर्शाता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (1द्यड्डस्रद्बद्वद्बह्म् क्कह्वह्लद्बठ्ठ) ने कुछ समय पूर्व पश्चिमी देशों विशेष रूप से अमेरिका पर जोरदार हमला बोला। पुतिन ने इस दौरान भारत का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा है और अब वो रूस के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि रूस के पहले के नेताओं ने अमेरिका के बहकावे में आकर अपने सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हथियारों के जखीरे वैसे ही बनाए रखे।

इतना ही नहीं, पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस को उपनिवेश बनाना चाहते हैं। पश्चिमी देशों ने भारत जैसे देशों को लूटा है। रूस ने स्वयं को कॉलोनी नहीं बनने दिया। सोवियत संघ को फिर से बनाने के आरोपों पर पुतिन ने कहा कि रूस सोवियत संघ को फिर से बनाने का प्रयास नहीं कर रहा है। स्स्क्र अब नहीं है, हम अतीत को वापस नहीं ला सकते और रूस को अब इसकी आवश्यकता नहीं है।

वहीं भारत ने भी रूस के इस अद्वितीय सम्मान का भरपूर सत्कार किया है। कुछ ही समय पूर्व विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पाश्चात्य जगत को धोते हुए स्मरण कराया कि रूस से उनकी निकटता विकल्प नहीं, विवशता थी, जिसके लिए पाश्चात्य जगत ही दोषी है।

और पढ़ें- जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर अमेरिका की बैंड बजा दी
दूसरे देशों को नीचा दिखाने की नीति

पश्चिमी देशों की जो दूसरे देशों को नीचा दिखाने की नीति है उसका अंजाम आज उन्हें ही भुगतना पड़ रहा है। उन्हें लगा था कि यदि वे भारत की मदद नहीं करेंगे तो भारत कभी आर्थिक और रक्षा के क्षेत्रों में विस्तार ही नहीं कर सकेगा। इसके विपरीत भारत ने प्रत्येक मोर्चे पर अपना विराट स्वरूप अपनाया है और स्थितियां ऐसी हैं कि भारत जहां आर्थिक क्षेत्र में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी महाशक्ति है तो वहीं रक्षा क्षेत्र में भारत के हथियार विदेशों द्वारा खरीदे जा रहे हैं। पश्चिम देशों की दिक्कत यह है कि रूस से भारत इतने हथियार क्यों खरीदता है।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने यह भी कहा था कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से संबंध हैं जिसने निश्चित तौर पर भारत के हितों को साधा है। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए जयशंकर ने कहा कि हमारे पास सोवियत और रूस निर्मित हथियार काफी अधिक हैं, इसके कई कारण हैं। आपको भी हथियार प्रणालियों के नफा-नुकसान पता हैं और इसलिए भी क्योंकि कई दशकों तक पश्चिमी देशों ने भारत को हथियारों की आपूर्ति नहीं की, बल्कि हमारे सामने एक सैन्य तानाशाह को अपना पसंदीदा साझेदार बनाया।