Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हिमाचल चुनावः कांग्रेस की पहली ही लिस्ट में परिवारवाद, 46 में से 13 उम्मीदवार राजनीतिक घरानों से

एक तरफ परिवारवाद कांग्रेस के पतन का कारण बन रही है वहीं पार्टी इससे सबक लेने को तैयार नहीं है। हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में परिवारवाद की छाप साफ देखने को मिल रही है। इसमें से 13 उम्मीदवार राजनीतिक घरानों से संबंध रखते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे है और अब यह साबित भी हो रहा है कि पार्टी परिवारवाद को छोड़ने वाली नहीं है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमा ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के मौजूदा विधायक विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल-कोठकई निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर के बेटे रोहित ठाकुर का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस की इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर के बेटे रोहित ठाकुर का नाम शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को मण्डी से, पूर्व मंत्री पंडित संत राम के बेटे सुधीर शर्मा को धर्मशाला से, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल को पालमपुर से, पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। कसौली से पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सत महाजन के बेटे अजय महाजन को नूरपुर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। सुंदरनगर से सोहन लाल ठाकुर पूर्व विधायक शेर सिंह ठाकुर के भाई हैं।