Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप का आगरा से है नाता, यहां बनी शानदार ट्राफी की दुनिया भर में हो रही चर्चा

आगरा:फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विजेताओं को दी जाने वाली ट्रॉफी आगरा में बनकर तैयार हुई हैं। चमचमाती इन ट्रॉफियों पर आगरा के कारीगरों ने बेजोड़ काम किया है। इन्हें तैयार करने के लिए कई महीनों का समय लगा है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उनकी कंपनी ने यह ऑर्डर 20 देशों को पछाड़कर हासिल किया है। यह ऑर्डर उन्हें करीब डेढ साल पहले मिला था। इससे पूर्व कंपनी ने कई बड़े काम किए हैं। जो कि उनकी कंपनी की उपलब्धियों में शामिल हैं।

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मुख्य ट्रॉफी रूस ने बनाई है, लेकिन मैच में उपविजेता टीम और खिलाडियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए उन्हें दी जाने वाली ट्रॉफी आगरा की कंपनी एडजिरान ने तैयार की हैं। एडजिरान कंपनी के प्रबंध निदेशक अदनान शेख ने बताया कि उनकी कंपनी ने मध्य एशिया की कई मस्जिदों और भवनों में पच्चीकारी और नक्काशी का काम किया है। उनकी कंपनी में तैयार होने वाली हस्तशिल्प की कलाएं तमाम देशों में निर्यात की जाती हैं। उन्होंने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए दी जाने वाली ट्रॉफियों के लिए कई देशों ने आवेदन किए थे। अफ्रीका और यूरोप के प्रतिनिधियों ने उनकी कंपनी का चयन किया है। उनकी कंपनी में तैयार होने वाली ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स खिलाडियों को दिए जाएंगे।

डेढ़ साल पहले मिला था ऑर्डर
एडजिरान कंपनी के प्रबंधन निदेशक ने कहा कि इससे पहले उन्होंने अबू धाबी की प्रसिद्ध शेख जायद की मस्जिद के खंबों पर पच्चीकारी का काम किया है। ये मस्जिद दुनिया की तीसरी सबसे बडी मस्जिद है। उनके कंपनी को फीफा वर्ल्ड की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स बनाने का ऑर्डर उन्हें डेढ साल पहले मिला था।

ट्रॉफी में जड़ें हैं हीरे
फीफा वर्ल्ड कप में विजेता और उपविजेता खिलाडियों को दी जाने वाली ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स दो माह में बनकर तैयार किए गए हैं। है। जबकि मुख्य ट्रॉफी रूस की कंपनी ने तैयार की है। स्वर्ण और हीरे जड़ित ट्रॉफी में प्राकृतिक लैपिंस लाजुली नामक रत्न का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा 24 कैरेट की परत लगाई गई हैं।