भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि टीम इंडिया का मौजूदा फॉस्ट बॉलिंग अटैक अब तक का सबसे बेहतरीन है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा गेंदबाजी ग्रुप कभी नहीं रहा है। शमी ने यह बात क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से चैटिंग के दौरान कही।
भारत के पास शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव जैसे तेज गेंदबाज हैं। इस फॉस्ट बॉलिंग अटैक ने पिछले 2-3 साल में शानदार प्रदर्शन किया है।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ
शमी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया भी यह मानती है कि भारत में कभी भी एक समय में 5 स्पेशलिस्ट फॉस्ट बॉलर नहीं हुए हैं। न ही भारत के क्रिकेट इतिहास में कभी ऐसा हुआ है। आज हमारे ऐसे तेज गेंदबाज रिजर्व में रहते हैं, जो लगातार 145 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।’’
बॉलर | टेस्ट | वनडे | ||
मैच | विकेट | मैच | विकेट | |
मोहम्मद शमी | 49 | 180 | 77 | 144 |
ईशांत शर्मा | 97 | 297 | 80 | 115 |
जसप्रीत बुमराह | 14 | 68 | 64 | 104 |
भुवनेश्वर कुमार | 21 | 63 | 114 | 132 |
उमेश यादव | 46 | 144 | 75 | 106 |
खिलाड़ियों को एकदूसरे से जलन नहीं
उन्होंने कहा, ‘‘यह वह फास्ट बॉलिंग अटैक है, जिसमें किसी को भी एकदूसरे से जलन नहीं है। सभी एकदूसरे की सफलता को एंजॉय करते हैं। यह एक फैमिली की तरह है।’’
ईशांत 100 टेस्ट खेलने से 3 मैच दूर
शमी ने टेस्ट के सीनियर खिलाड़ी ईशांत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आप ईशांत शर्मा को देखिए। वे अब 100 टेस्ट (97) खेलने के करीब हैं। यह कोई ज्यादा बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन यदि आप जब भी उनसे बात करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वे कितने डाउन टू अर्थ हैं।’’
More Stories
SRH के आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने पर काव्या मारन की खुशी का वीडियो वायरल – देखें | क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप 2024: इस टीम को बड़ा झटका, 2 खिलाड़ी हो गए बाहर, टीम में बदलाव
जैसे ही दिनेश कार्तिक का आईपीएल करियर खत्म हुआ, प्रशंसकों ने एमएस धोनी के ‘रिटायरमेंट ड्रामा’ की निंदा की | क्रिकेट खबर