Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया; देश में अब तक 3.81 लाख केसदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी,

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 315 हो गई है। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को उनके ऑफिस ने दी। बताया जा रहा है कि उनको लंग इन्फेक्शन बढ़ गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।

सतेंद्र को सोमवार रात तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीखकेस
19 जून13826
18 जून13107
13 जून12031
14 जून11374
12 जून11314

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,586 नए मामले सामने आए और 336 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में 3 लाख 80 हजार 532 मरीज हो गए हैं। इनमें 1 लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस शामिल हैं। 2 लाख 04 हजार 711 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 12,573 लोगों की जान जा चुकी है। 
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा कि अब दिल्लीवासियों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। आने वाले दिनों में टेस्टिंग ज्यादा की जाएगी। 
  • दिल्ली के मोती नगर में एक कोरोना मरीज की लाश कार में मिली। कुछ दिन पहले उसे कोरोना संक्रमित होने का पता चला था।  

पिछले 5 दिनों में स्वस्थ हुए लोग
पिछले 5 दिन में 42 हजार 856 लोग स्वस्थ हुए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े। वहीं, पिछले 24 घंटे में 342 लोगों की मौत हुई।

तारीखमरीज ठीक हुए
19 जून10743
18 जून6890 
17 जून7226
16 जून10639
15 जून7358

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां गुरुवार को 182 नए संक्रमित मिले और 4 लोगों की जान गई। इंदौर में 57, भोपाल में 50 और सागर में 6 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 426 हो गई, इनमें से 2308 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 486 लोगों की मौत हुई। सरकार ने 5वीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाई है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में 85 दिन बाद ब्यूटी पार्लर और सलून खोलने की मंजूरी दी गई। हालांकि, कंटेनमेंट एरिया में पाबंदी जारी रहेगी। 

उत्तरप्रदेश: यहां गुरुवार को कोरोना के 604 मरीज बढ़े और 23 मौतें हुईं। कानपुर में 54, गौतमबुद्धनगर में 50, बुलंदशहर में 48 और गाजियाबाद में 38 केस मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 785 हो गई, इनमें से 5659 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 488 ने जान गंवाई।

यह फोटो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां से प्रवासियों के जाने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ के लिए गुरुवार को दूसरी स्पेशल ट्रेन से 1200 लोग रवाना हुए।  

महाराष्ट्र: यहां गुरुवार को 3752 नए मरीज मिले और 100 ने जान गंवाई। मुंबई में 1298 केस बढ़े। यहां कुल 62 हजार 799 केस हो गए। पुलिस के 28 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 3 की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 है, इनमें से 53 हजार 902 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5751 मौतें हुईं।

राजस्थान: यहां गुरुवार को 315 नए मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। भरतपुर में 92, जयपुर में 46, पाली में 33, जोधपुर में 29 केस मिले। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 857 पहुंच गया, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 330 ने जान गंवाई।

बिहार: यहां गुरुवार को 100 नए संक्रमित मिले और 5 ने दम तोड़ा। दरभंगा में 21, रोहतास में 19 और पटना में 14 केस बढ़े। इसके साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या 7040 हो गई, इनमें से 2035 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है।