Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मारवे समुद्र तट पर टहलने के लिए गए दो लड़के डूबे

मुंबई के मारवे तट पर दो किशोर समुद्र में डूब गए। एक दमकल अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यहां मालवाणी के आजमी नगर इलाके के छह लड़के रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मारवे तट पर टहलने के लिए गए। इसके बाद वे समुद्र में चले गए।

उनमें से दो गहरे पानी में चले गए और लहरें उन्हें बहा ले गईं। चार अन्य लड़कों ने कुछ स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी और जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव टीम ने रात करीब आठ बजे 13 साल के लड़के का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि रविवार रात को अंधेरे की वजह से खोज अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह 16 साल के लड़के का शव भी बरामद कर लिया गया।