Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

पीटीआई

चंडीगढ़, 15 फरवरी

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को ठंड से राहत मिली और दोनों राज्यों के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2, 7.5 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में, अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.3, 9.5, 11.6, 8.2 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।